{"_id":"6a6cccdcac1692b8a30d5fcf","slug":"miscreants-opened-fire-on-a-motorcyclist-in-parikshitgarh-he-had-a-narrow-escape-meerut-news-c-73-1-mtd1002-108134-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षितगढ़ में बाइक सवार पर बदमाशों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षितगढ़ में बाइक सवार पर बदमाशों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। खजूरी मार्ग पर शुक्रवार शाम बुलट सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को रोककर मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर गोली भी चला दी। पीड़ित युवक बाल-बाल बचा। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव इकला रसूलपुर निवासी शाद पुत्र शरीफ ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी। बताया शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह बाइक केटीएम से परीक्षितगढ़ आ रहा था। वह खजूरी स्थित गौरी इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आए बुलट सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक रोक दी। आरोपियों ने बाइक में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर उस पर तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली शाद के कान के पास से होकर निकल गई जिससे उसकी जान बच गई। राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।-- -- -- -- --
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। खजूरी मार्ग पर शुक्रवार शाम बुलट सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को रोककर मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर गोली भी चला दी। पीड़ित युवक बाल-बाल बचा। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव इकला रसूलपुर निवासी शाद पुत्र शरीफ ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी। बताया शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह बाइक केटीएम से परीक्षितगढ़ आ रहा था। वह खजूरी स्थित गौरी इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आए बुलट सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक रोक दी। आरोपियों ने बाइक में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर उस पर तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली शाद के कान के पास से होकर निकल गई जिससे उसकी जान बच गई। राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन