फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants opened fire in Sakauti market, panic among traders

Meerut News: बदमाशों ने सकौती के बाजार में की फायरिंग, व्यापारियों में दहशत

Sun, 12 Jan 2025 08:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
Miscreants opened fire in Sakauti market, panic among traders
दौराला - सकौती बाजार में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस को जानकारी देते व्यापारी। स्रोत : स
दौराला। सकौती के बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आरोप है कि रंगदारी मांगने की नीयत से बदमाशों ने बाजार में फायरिंग की। फायरिंग होते ही व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। कुछ दुकानदार दुकानों में ही कैद हो गए। शनिवार को व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सकौती पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित बाजार में बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने बाजार में तीन हवाई फायर किए। इस कारण बाजार में दहशत फैल गई और एकाएक दुकानें बंद होती चली गई। भाग रहे बदमाशों का कुछ व्यापारियों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश उन पर भी फायरिंग कर भाग निकले। फायरिंग बंद होने के बाद व्यापारी एकत्रित हुए। इसके बाद फायरिंग से सहमे व्यापारियों ने दहशत में बाजार खोला।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। व्यापारियों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लोगों पर सख्त कार्रवाई करें। सकौती व्यापार संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल का कहना है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाजार में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस को जानकारी देने के साथ तहरीर दी गई है। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed