{"_id":"65b1da81ab965c34180ee987","slug":"miscreants-of-shakir-gang-demanded-extortion-of-5-lakh-from-textile-businessman-in-meerut-2024-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर मांगी रंगदारी, दहशत में कारोबारी, शाकिर गैंग से जुड़े हैं शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर मांगी रंगदारी, दहशत में कारोबारी, शाकिर गैंग से जुड़े हैं शातिर
Thu, 25 Jan 2024 04:11 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:11 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित कारोबारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, रंगदारी मांगने से कारोबारी का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी बाबू से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। वहीं, पीड़ित ने जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इमलियान निवासी बाबू पुत्र हाजी इलियास कपड़ों का कारोबार करते हैं। आरोप लगाया कि वह बुधवार रात को भगत सिंह मार्केट से होकर गुजर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन पर पिस्टल तान दी और पांच लाख की रंगदारी की मांग की। इस दौरान पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल
बताया गया कि ये शाकिर गैंग के बदमाश थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।