फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants damaged six tombs in Falavada, people are angry

फलावदा में शरारती तत्वों ने छह मजार कीं क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

Sat, 13 Sep 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Miscreants damaged six tombs in Falavada, people are angry
मेरठ/फलावदा। कस्बा फलावदा में शरारती तत्वों ने बृहस्पतिवार रात मुस्लिम जोगी समाज के कब्रिस्तान में बनी छह मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर जोगी समाज में आक्रोश फैल गया। मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे, वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे। अफसरों ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और नगर पंचायत ने क्षतिग्रस्त मजारों को ठीक करा दिया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद शुक्रवार को देहात से लेकर शहर तक हाई अलर्ट रहा। जुमे की नमाज के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वीके सिंह, एसएसपी डॉ विपिन ताडा शहर में भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

फलावदा कस्बे के बाहरी छोर पर काले सिंह मंदिर के थोड़ा आगे चलकर मुस्लिम जोगी समाज के कब्रिस्तान हैं। कब्रिस्तान में जोगी समाज के गलबल शाह का मजार है। उन्हीं के पास और भी मजार बनी हुई हैं। बृहस्पतिवार रात शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए छह मजारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर जोगी समाज के आक्रोश फैल गया। मौके पर भीड़ एकत्र होने लगी। काफी संख्या में कस्बे के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए, महिलाएं व पुरुष मजारों के आसपास बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी खबर मिलने पर अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र, सीओ मवाना संजय जायसवाल कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार ने मजारों को दोबारा से अपनी मौजूदगी में बनवाने की जिम्मेदारी ली। हालांकि समाज के लोगों का कहना था कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे, वह मजार नहीं बनवाएंगे। बाद में लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और मजारों को ठीक करा दिया गया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन सैयद मेराजुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष अब्दुस समद, चेयरमैन अशोक कुमार सैनी, धर्म जागरण के प्रांतीय विधि प्रमुख प्रदीप बिश्नोई, सैयद रिहानुद्दीन, पूर्व चेयरमैन नय्यर आलम कुरैशी, सभासद साबिर, सभासद वकार आलम, सपा नेता मोहित तोमर, डा शाहबाज आलम, आसिम रिजवी आदि मौजूद थे।
अफसरों ने अलर्ट घोषित किया
मेरठ। फलावदा में मजार क्षतिग्रस्त होने पर लोगों में आक्रोश होने और तमाम राजनीतिक दलों के लोगों के पहुंचने पर अफसरों ने जुमे की नमाज को देखते हुए जनपद में अलर्ट घोषित कर दिया। खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया।
अज्ञात में केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाईं
फलावदा। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ जोगी समाज की ओर से साबिर ने थाने में तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। इससे यह जानकारी हो सके कौन-कौन लोग कब्रिस्तान में कितने वक्त तक रहे हैं। वहीं समाज के लोगों का कहना है की काफी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी मजार पर मन्नत मांगने पहुंचते हैं। शरारती तत्वों ने उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

---------------
सपा विधायक ने लिखा माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा
सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने की मजार क्षतिग्रस्त किए जाने की निंदा। उन्होंने एक्स हैंडल लिखा कि किसी भी समाज की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाने दी जाएगी। किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। सांप्रदायिक जहर घोलने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को फोन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed