{"_id":"611bb6b3c2b65b56b62c92f7","slug":"miscreant-ran-away-after-carrying-out-the-robbery-at-saraf-in-broad-daylight-in-shastrinagar-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में अपराधी बेखौफ: शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े सरार्फ के यहां लूट को अंजाम देकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में अपराधी बेखौफ: शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े सरार्फ के यहां लूट को अंजाम देकर भागा बदमाश
Tue, 17 Aug 2021 06:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:46 PM IST
सार
शोरूम पर अंगूठियां देखने के बहाने बदमाश ने पूरा डिब्बा उठाया और तेजी से फरार हो गया। घटना से दुकान में हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर साथ ही व्यापारियों ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में पुलिस अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। मंगलवार को शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में दिनदहाड़े एक बदमाश ने दुस्साहस वारदात को अंजाम दिया। यहां राज ज्वेलर्स नामक शोरूम पर खरीदारी करने के बहाने पहुंचे बदमाश ने सोने की अंगूठियों का पूरा डिब्बा अपने कब्जे में लिया और फरार हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर एसपी सिटी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन निवासी सौरभ गर्ग की शास्त्री नगर में राज ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। यहां मंगलवार दोपहर एक बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचा, जिसने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था।
विज्ञापन
शोरूम पर अंगूठियां देखने के बहाने बदमाश ने पूरा डिब्बा उठाया और तेजी से फरार हो गया। घटना से दुकान में हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर साथ ही व्यापारियों ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
बताया गया कि डिब्बे में तकरीबन चार लाख कीमत की एक दर्जन अंगूठियां थीं। वहीं सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ सिविल लाइन और नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की छानबीन की। वहीं व्यापारियों ने थानेदार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। एसपी सिटी ने जल्द ही घटना का खुलासा कर बदमाश को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।