फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehavior, attempt to assault the electrical team that went to disconnect the connection

Meerut News: कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम से अभद्रता, मारपीट का प्रयास

Wed, 23 Oct 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior, attempt to assault the electrical team that went to disconnect the connection
लावड़ (मेरठ)। खरदौनी गांव में बकाया वसूलने और बिजली कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ गांव निवासी फैय्याज आलम ने अभद्रता कर मारपीट का प्रयास किया। टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई। अवर अभियंता सूरज ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन

सकौती उपखंड के एसडीओ शिवप्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को खरदौनी गांव में टीम बकाया वसूलने व कनेक्शन काटने के लिए गई थी। एसडीओ के साथ सकौती बिजलीघर के अवर अभियंता सूरज, दौराला बिजलीघर के अवर अभियंता विद्यासागर व अन्य कर्मचारी शामिल थे। एसडीओ ने बताया कि गांव में करीब 1105 कनेक्शन हैं। इन पर लगभग एक करोड़ 35 लाख रुपये का बकाया है। लगातार बकाया बढ़ने पर अधिकारियों ने बकाया वसूलने व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए है। इसके चलते ही टीम उपभोक्ता फैय्याज आलम के घर पहुंची थी। फैय्याज पर लगभग एक लाख से अधिक रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि टीम कनेक्शन काटने लगी तो अभद्रता की गई और मारपीट का प्रयास किया गया। इस हालात के चलते टीम वहां से लौट आई। जांच के दौरान गांव निवासी फरमान को चोरी से वेल्डिंग मशीन चलाते पकड़ा गया। अवर अभियंता सूरज ने इंचौली थाने पहुंचकर फैय्याज को नामजद करते हुए तहरीर दी। साथ ही एसएसपी से छापेमारी के दौरान पुलिस बल उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed