{"_id":"5fce94e68ebc3ecf561b459d","slug":"misbehaving-with-female-head-police-also-threaten-meerut-news-mrt5145584135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान से बदसलूकी, पुलिस ने भी धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधान से बदसलूकी, पुलिस ने भी धमकाया
विज्ञापन
जागृति विहार का मामला, प्लॉट के 5.20 लाख रुपये के लेनदेन का चल रहा प्रॉपर्टी डीलर से विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जागृति विहार में सोमवार को महिला ग्राम प्रधान के साथ बदसलूकी व मारपीट कर दी गई। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत मेडिकल पुलिस से की है। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि पीड़िता को ही धमकाकर वापस भेज दिया।
यह मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है। मुंडाली क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रधान अपने परिवार के साथ जागृति विहार में रहती है। महिला प्रधान का आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने 5.20 लाख रुपये प्लॉट के नाम पर एडवांस में लिए थे। प्रॉपर्टी डीलर ने न तो प्लॉट दिया और न ही रुपये वापस किए। सोमवार को महिला प्रधान रुपये मांगने प्रॉपर्टी डीलर की डेयरी पर गई थी। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की। आरोप है कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।
महिला प्रधान ने इसकी शिकायत मेडिकल थाने में जाकर दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़िता प्रधान को ही धमकाकर वापस भेज दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पीड़िता का कहना है कि बकाया रुपये मांगने पर पहले भी कई बार आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी से उसे जान का खतरा है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी है और समझौते हो जाते हैं।