देवबंद: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बनाई वीडियो, फिर दी यह धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सहारनपुर के एक गांव में कूड़ा डालने गई किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसकी वीडियो बना ली। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए दो नामजद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवकों ने कूड़ा डालने गई किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में खड़े गांव के दो युवकों ने उससे जाने की बाबत पूछा और फिर उसके पीछे पीछे चल दिए। जब किशोरी खेत में कूड़ा डाल रही थी तभी वहां पहुंचे युवकों ने उसे दबोच लिया और फिर जबरन खींचकर उसे खेत में ले गए। जहां उन्होंने उसे हवस का शिकार बनाया। इस बीच एक युवक ने उसकी वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। हालांकि बाद में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजनों ने मामले की तहरीर दी। मामला एक ही गांव और एक ही बिरादरी का होने के चलते इसे रफा दफा किए जाने के प्रयास होने लगे। जिसके चलते किशोरी को भी गायब कर दिया गया। हालांकि घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में रोमित और छोटा सहित तीन के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
किशोरी का मेडिकल कराने को घंटों होता रहा ड्रामा
गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन गांव की राजनीति के चलते दो पक्षों ने मामले में हस्तक्षेप किया तो किशोरी मेडिकल कराने से इंकार करने लगी। एक पक्ष मामले को रफा दफा कराने के प्रयास में था तो दूसरा दोषियों को सजा दिलाए जाने के पक्ष में। इसको लेकर घंटों ड्रामा चलता रहा।
हालांकि बाद में पुलिस किशोरी को मेडिकल कराने के लिए लेकर गई, लेकिन अस्पताल में भी वह मेडिकल न कराने की जिद पर अड़ी रही। काफी देर के बाद उसका मेडिकल हो सका।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/