फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehaved with little girl for seven days in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: किशोरी को बंधक बनाकर किया एक सप्ताह तक दुष्कर्म

Tue, 05 Mar 2019 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Misbehaved with little girl for seven days in Muzaffarnagar
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव निवासी किशोरी को अगवा कर एक युवक ने करीब एक हफ्ते तक उसे हरियाणा प्रांत के जिले में बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर सोमवार सुबह घर लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसे थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। किशोरी का भी मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 25 फरवरी को घर पर अकेली थी। शाम के समय जब परिजन घर लौटे तो किशोरी नहीं मिली। तलाश करने पर किशोरी को गांव निवासी द्वारा एक आरोपी के अपने साथ ले जाए जाने की जानकारी मिली, जिस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। परिजन लोकलाज के डर से गुपचुप तरीके से किशोरी की तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी खुद ही घर लौटी। किशोरी ने आरोपी हरेंद्र पर उसे अगवा कर ले जाने और हरियाणा प्रांत के जिला पानीपत स्थित एक मकान में बंधक बनाकर रखने और लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। किशोरी की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उसे लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। 

इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed