फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor rape victim kidnapped at gunpoint

Meerut News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का तमंचे के बल पर अपहरण

Wed, 16 Oct 2024 05:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Minor rape victim kidnapped at gunpoint
मुंडाली। दुष्कर्म के केस में गवाही देने से रोकने के लिए आरोपी अवशेष उर्फ चीनू ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नाबालिग पीड़िता को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी व पीड़िता की तलाश शुरू की है। पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि दस अक्तूबर को उनकी बेटी कूड़ा फेंकने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने परिजन आदि के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण कर लिया। पीड़ित का कहना है कि एक साल पहले आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। 14 अक्तूबर को इस केस में गवाही होनी थी। इससे पहले ही आरोपियों ने पीड़िता को गवाही देने से रोकने के लिए पीड़िता का अपहरण किया है। आरोपियों ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed