फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor molested, complaint lodged with SSP against four persons including a constable, SSP handed over the investigation to Mawana CO

नाबालिग से छेड़छाड़, सिपाही समेत चार के खिलाफ एसएसपी से शिकायत, एसएसपी ने जांच मवाना सीओ को सौंपी

Wed, 07 May 2025 03:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Minor molested, complaint lodged with SSP against four persons including a constable, SSP handed over the investigation to Mawana CO
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए आसिफाबाद चौकी पर तैनात सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आसिफाबाद पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही नाबालिग पुत्री के साथ आए दिन छेड़छाड़ का प्रयास करता है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी व परिवार के लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे पड़ोस के तीन लोगों के साथ सिपाही नशे की हालत में उसके घर में घुस आया और बेटी को उठाकर ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उक्त लोगों ने पिता-पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिपाही ने तमंचे की नाल लगाते हुए खोपड़ी उड़ाने की धमकी दी। जिससे वह भयभीत बने हुए हैं। मंगलवार की सुबह पीड़िता आसपास के लोगों के साथ आसिफाबाद चौकी पर पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने डरा धमकाकर भगा दिया। पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मवाना सीओ को जांच सौंपी है। जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि करनाल के एक आरोपी की लोकेशन महिला के घर के आसपास मिल रही थी। करनाल और आसिफाबाद पुलिस दबिश देने गई थी। सिपाही पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed