फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चियों से दरिंदगी: फोरेंसिक लैब ने लौटाई हैवान की डीवीआर व लैपटॉप, सामने आई पुलिस की लापरवाही

Sat, 11 May 2019 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 May 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
minor girls misbehaving case: Forensic Lab Returns Accused DVR and Laptops
पुलिस ने मौके से डीवीडी लैपटॉप भी बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ मे हैवान विमल चंद के खिलाफ सुबूत जुटाने में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। कागजी कार्रवाई ठीक से नहीं होने के कारण फोरेंसिक लैब लखनऊ ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और लैपटॉप लौटा दिए हैं। पुलिस ने अधूरी कागजी कार्रवाई पुख्ता सुबूतों के साथ भेजी थी, जो कि वापस आ गई। 


 
minor girls misbehaving case: Forensic Lab Returns Accused DVR and Laptops
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार कोठी नंबर 162/6 में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में मेडिकल पुलिस ने लापरवाही सामने आई है। 28 अप्रैल को हैवान विमल चंद की पोल खुली थी। घर के कैमरे खराब होने के बाद मकान मालिक विमल चंद ने कैमरों के लिए टेक्निशियन आशू को बुलाया था। जब आशू ने कैमरों की डीवीआर देखी तो पता चला कि मकान मालिक अपने घर में बच्चियों को बुलाकर दरिंदगी करता है। जिसके बाद हैवार की हकीकत खुलनी शुरू हुई।

minor girls misbehaving case: Forensic Lab Returns Accused DVR and Laptops
गिरफ्तार आरोपी विमल चंद व टेक्निशियन आशू - फोटो : अमर उजाला

कैमरे ठीक करने के बाद आशू ने कैमरों की डीवीआर का रिकॉर्ड अलग से एक पेन ड्राइव में सेव कर लिया। आशू ने इस मामले में विमलचंद के घर पर एक पेन ड्राइव देते हुए कहा कि उसकी सारी करतूत उसके पास आ गई है। जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर मेसेज भी हुए। कैमरे ठीक करने के नाम पर आशू ने 80 हजार रुपये भी लिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
minor girls misbehaving case: Forensic Lab Returns Accused DVR and Laptops
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला

जब विमलचंद को पता चला कि आशू के पास वीडियो फुटेज पहुंच गई और यह राज खुल सकता है तो विमलचंद ने अपने घर के सभी कैमरों को बंद करा दिया और एक सीक्रेट कैमरा अपने शयन कक्ष में लगा दिया। 

विज्ञापन
minor girls misbehaving case: Forensic Lab Returns Accused DVR and Laptops
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने हैवान विमलचंद के घर से बरामद सीसीटीवी कैमरे की वीडियो, फोटो, डीवीआर और लैपटॉप लखनऊ की फोरेंसिक लैब में भेजे थे। पुलिस की कमजोर लिखापढ़ी के चलते फोरेंसिक लैब से कुछ सुबूत लौटा दिए। पुलिस का कहना कि कुछ त्रुटि रह गई थी। जिसको पूरा करने के बाद फिर से डीवीआर, लैपटॉप, हैवान और बच्चियों के कपड़ों को भेजा जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed