फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   minor girl got pregnant after many boys misbehave in Meerut

नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर सामने आई घिनौनी सच्चाई

Sun, 02 Jun 2019 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Jun 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
minor girl got pregnant after many boys misbehave in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर
खरखौदा थाना क्षेत्र की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने मेडिकल परीक्षण कराया। पता चला कि किशोरी गर्भवती है। पीड़ित परिवार शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। खरखौदा एसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि करीब चार माह पहले पड़ोस की एक महिला 13 वर्षीय किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले गई। महिला उसे एक कबाड़ी की दुकान के बेसमेंट में लेकर पहुंची। आरोप है कि वहां कबाड़ी और एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार किशोरी से बेसमेंट में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन


पिछले दो दिन से किशोरी की हालत खराब होने पर जांच कराई। पता चला कि किशोरी गर्भवती है। जिसके बाद किशोरी से परिजनों ने पूछा तो बताया कि कबाड़ी और महिला का पति उसके साथ गलत काम करते थे। कई बार उसे डराया और धमकाया कि यदि किसी से कहा तो पूरे परिवार की सोते हुए गर्दन काट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि एसओ खरखौदा को जांच के निर्देश दिए गए हैं। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परिजनों ने किशोरी को गर्भवती बताया है। पूरे प्रकरण में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छात्र से कुकर्म, वीडियो वायरल 
मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के एक छात्र से दो युवकों ने कुकर्म की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने शनिवार को दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पर छात्र के परिजनों ने थाने में हंगामा किया।

पुलिस ने छात्र की शिकायत पर आरोपी नदीम और आकिब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed