{"_id":"68f7aeb7a609f15c0d05cf0a","slug":"minor-dispute-turns-violent-in-aterna-three-people-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110135-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अटेरना में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अटेरना में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन लोग घायल
विज्ञापन
सरधना। गांव अटेरना में मारपीट में घायल। संवाद
गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव अटेरना में सोमवार देर रात मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सरधना से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।
घायल पक्ष से मनोज पुत्र नाहर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा में रहता है। दिवाली के अवसर पर गांव आया था। सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे उसका आठ वर्षीय बेटा विक्रांत मोहल्ले में साइकिल चला रहा था, तभी साइकिल का पहिया गलती से एक युवक की बाइक से टकरा गया। आरोप है कि इस बात पर युवक ने बच्चे से मारपीट कर दी। मनोज ने घटना की सूचना अटेरना पुलिस चौकी पर दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि तहरीर देकर जब वह गांव लौट रहा था रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर और उसके साथ अन्य लोगों पर हमला कर दिया। हमले में श्यामलाल व श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी सरधना भेजा, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस फोर्स अटेरना गांव भेजी गई। एसपी देहात अभिषेक कुमार व सीओ आशुतोष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और स्थिति को शांत कराया।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मनोज की तहरीर के आधार पर छह नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।