फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Sanjeev Baliyan said that Rapid Rail will be brought from Delhi to Muzaffarnagar

राज्यमंत्री संजीव बालियान बोले- दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक लाएंगे रैपिड रेल

Mon, 03 Jun 2019 01:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Minister Sanjeev Baliyan said that Rapid Rail will be brought from Delhi to Muzaffarnagar
केंद्रीय पशुधन, डेयरी विकास एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय पशुधन, डेयरी विकास एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। 

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि रैपिड रेल को दिल्ली से मुजफ्फरनगर लाया जाएगा। साथ ही कहा किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजनाएं शुरू करने का काम किया जाएगा। 

केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद जिले में पहली बार आए डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता है। अपने बीते कार्यकाल में जिन योजनाओं की शुरुआत कराई थी, उन्हें जल्द ही पूरा कराया जाएगा। पानीपत-खटीमा राजमार्ग और मेरठ-करनाल हाईवे के टेंडर हो चुके हैं। इन मार्गों के निर्माण में अब तेजी लाई जाएगी। रेलवे स्टेशन का निर्माण प्रारंभ हो चुका है, इसे भी जल्द पूरा कराया जाएगा। पुराने जितने भी काम रुके हैं, उन्हें समय सीमा के अंदर पूरा कराना प्राथमिकता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जिले को सरकारी मेडिकल कॉलेज दिलाना अब उनकी प्राथमिकता है। इससे जिले में चिकित्सा सुविधा का अभाव दूर हो जाएगा। दिल्ली से मेरठ के लिए फास्ट ट्रेन शुरू होने जा रही है। हमारा यह प्रयास रहेगा कि आरटीएस को दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक लाएं। इससे यहां के लोग भी 65 से 70 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे। 

वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। कोशिश रहेगी कि अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। पशुपालन और डेयरी विकास के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजनाएं लाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि वह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed