फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister prakash javadekar laid foundation stone of school

केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के लिए किया भूमि का शिलान्यास, कहा- बर्बाद न करें फूल

Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Minister prakash javadekar laid foundation stone of school
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर, राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बावली में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि का शिलान्यास किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले डॉ. सत्यपाल सिंह ने केंद्रीय मानव विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर का शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर हवन भी हुआ।   

विज्ञापन


ऐसा होगा बावली का केंद्रीय विद्यालय 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि बावली स्कूल के लिए 1700 छात्र-छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 200 का चयन किया। नए भवन की भूमि का शिलान्यास दो किमी दूर किया है, तब तक अस्थायी भवन में स्कूल का संचालन कराया जाएगा। पांच एकड़ जमीन पर स्कूल बनेगा और इसके लिए 20 करोड़ का बजट है। इससे 1200 विद्यार्थियों को लाभ हो सकेगा। प्रकाश जावड़ेकर से स्कूल में ऑडिटोरियम की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने मंच से सहमति दी। 
विज्ञापन


अंबाला छावनी की महिला शिक्षक ने किया हंगामा 
जिस समय बावली गांव में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर पहुंचे तो उनकी कार के आगे केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 अंबाला छावनी की प्राथमिक विंग की महिला शिक्षक सुदेश कुमारी ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों द्वारा जारी स्थानांतरण निर्देशों का उल्लंघन कर छह साल से उनका मानसिक व आर्थिक रूप से शोषण कर उनका गलत तरीके से स्थानांतरण निरस्त किया गया। उन्होंने हंगामे के बीच अपना ज्ञापन भी उन्हें सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने डॉ. सत्यपाल सिंह को ज्ञापन देकर प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक के चयन में प्राथमिकता देने की मांग उठाई। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. गोविंद बाबू ने भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा।

केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र वंदना चौक और अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का स्वागत किया। राष्ट्र वंदना चौक पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, प्रकाश मलिक, नगर संयोजक जय कुमार, प्रदीप सिंह, राजेश गौतम, उदल चौहान, बिजेंद्र चौहान मौजूद रहे। कलक्ट्रेट के सामने अधिवक्ता नरेंद्र पंवार, अजय वर्मा, सीमा ठाकुर, अंकित, अजीत सिंह, हरेंद्र तोमर, कपिल गुर्जर, रोहित त्यागी, तेजपाल, संजीव, रमेश, रविकांत शर्मा मौजूद रहे। बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर सचिन वत्स, सिद्धार्थ, भूपेंद्र शर्मा, अखिलेश शर्मा, अरुण शर्मा, सोनू तोमर, नितिन जैन, दीपक बामनौली, अंकित बड़ौली, मनु तिवारी ने स्वागत किया। 

साक्षरता कर्मियों ने मांगा भुगतान 
जिले के साक्षरता कर्मियों ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को ज्ञापन देकर भुगतान की मांग रखी। इस मौके पर प्रवेंद्र राणा, अजयपाल सिंह, सुशील कुमार, गीता कुमार, हरेंद्र कुमार, सविता, ममता राणा, वंदना, बबीता, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। 
 
11 लाख स्कूलों में बनेंगी लाइब्रेरी : सत्यपाल सिंह 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा के फार्मूले पर काम किया जा रहा है। समग्र शिक्षा योजना के तहत 11 लाख स्कूलों में लाइब्रेरी की स्थापना होगी। किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। लागत मूल्य पर 50 फीसदी अधिक लाभकारी मूल्य दिया जा रहा है। 

बर्बाद न करें फूल, एक फूल से करें अभिनंदन 
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंच और कार्यक्रम में फूलों की अधिकता देखकर कहा कि इतने फूल बेकार नहीं किए जाने चाहिए। सिर्फ एक फूल से स्वागत किया जा सकता है। इससे स्वच्छ भारत अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed