फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State will give financial assistance to the relatives of the deceased bullion trader

मृतक सराफा व्यापारी के परिजनों को आर्थिक सहायता देंगे राज्यमंत्री

Thu, 14 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Minister of State will give financial assistance to the relatives of the deceased bullion trader
मृतक सराफा व्यापारी के परिजनों को आर्थिक सहायता देंगे राज्यमंत्री
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। चार दिन पूर्व सराफा व्यापारी कपिल सैनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में बुधवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शीघ्र ही घटना का खुलासा करने व जाम लगाने के मामले में ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को खत्म करने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
गांव पूठी निवासी सराफा व्यापारी कपिल सैनी पुत्र पीतम का शव चार दिन पूर्व नगर के रजबहे की पटरी के नजदीक पड़ा मिला था। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद सराफा व्यापारी का शव थाने के सामने रखकर जाम लगाते हुए हंगामा किया था। इस पर पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

बुधवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक, एसडीएम मवाना कमलेश गोयल, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, प्रधान संजीव धामा गांव पूठी में मृतक सराफा व्यापारी कपिल के आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पुलिस ने जाम लगाने के मामले में गांव के 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार से ग्रामीणों पर किया गया मुकदमा खत्म करने को कहा। साथ ही सराफा व्यापारी की हत्या का शीघ्र ही राजफाश करने को कहा। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed