{"_id":"60cc888a8ebc3e670d704f55","slug":"minister-of-state-sanjeev-goyal-inspected-the-primary-health-center-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
Fri, 18 Jun 2021 05:20 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:20 PM IST
सार
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से सुविधाओं के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन
मेरठ में डॉक्टर से जानकारी लेते दर्जा प्राप्त मंत्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का ने शुक्रवार को मोदीपुरम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। पल्हैड़ा में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राज्यमंत्री ने गोद लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र पर मौजूद डॉक्टर दिवाकर से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण में जन-जन को सुरक्षित रखने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले चिकित्सकों व स्टाफ का आभार व्यक्त किया और कहा कि जहां बीमार वही उपचार के सिद्धांत पर जोन बनाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी में अधिक से अधिक मरीज देखे जाएं।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री गौरव मलिक, महानगर के सदस्य रविन्द्र शर्मा, पल्हैड़ा के बूथ अध्यक्ष बिट्टू पाल, विनोद पाल, मुखिया, मनोज वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन