फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State for Disabled Empowerment Narendra Kashyap reached Brijmohan School for the Blind

बृजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड में पहुंचे दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप

Mon, 04 Aug 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Disabled Empowerment Narendra Kashyap reached Brijmohan School for the Blind
पत्रकारों से वार्ता करते पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री
मेरठ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप रविवार को लोहिया नगर स्थित बृजमाहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड में पहुंचे। उन्होंने स्कूल में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और दिव्यांगों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वामी सत्यानंद ट्रस्ट फॉर हैंडीकैप्ड इंडिया द्वारा लोहिया नगर में बृजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड चलाया जा रहा है। रविवार को प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने स्कूल में पहुंचकर यहां की व्यवस्था को समझा। स्कूल ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव सिंघल, सचिव धर्मवीर सक्सेना, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल, संयुक्त सचिव अंकित सिंघल, स्कूल चेयरमैन अशोक गुप्ता व स्कूल सचिव ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने राज्य मंत्री का स्वागत किया और स्कूल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। राज्य मंत्री ने स्कूल के कार्यों की प्रशंसा की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संजना ने स्वागत गीत गाया। रिदा जेहरा व माही ने गीता का पाठ किया। राज्य मंत्री बच्चों की प्रतिभा देखकर गदगद हो गए। इस अवसर पर वैभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed