फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister not a hundred, give more money

राज्यमंत्री ने नवजात बच्चों की दी भेंट तो महिला बोली, -मंत्री जी सौ-सौ नहीं, ज्यादा रुपये दीजिए

Sun, 31 May 2020 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Minister not a hundred, give more money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शनिवार को मेरठ जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन नवजात और दो मासूम को सौ-सौ रुपए दिए। इस दौरान एक महिला ने कहा कि सौ रुपए कम हैं ज्यादा दीजिए। इस पर राज्यमंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ गए।

विज्ञापन


राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी ओपीडी, इमरजेंसी एवं पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। वहीं, जिला महिला अस्पताल में महिला वार्ड का निरीक्षण किया। वहां राज्यमंत्री ने मरीजों से परेशानियों के बारे में जानकारी ली। जिला चिकित्सालय में शौचालय के निरीक्षण के दौरान सिस्टर्न को दुरुस्त कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों से बेडशीट बदले जाने एवं खाने की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने अस्पताल स्टाफ का कोरोना काल में समर्पित रहने पर उत्साहवर्द्धन किया। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. पीके बंसल, प्रमुख अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय डॉ. मनीषा अग्रवाल समेत अन्य डॉक्टर व स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण महज औपचारिकता
जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में मरीजों से सवालों के जवाब तो मिल गए। वहीं, हाल में ही बदली चादरों के कलर कोड की व्यवस्था पर राज्यमंत्री चूक गए। सरकारी अस्पतालों में सप्ताह में सातों दिन अलग-अलग रंग की चादर बिछाने के निर्देश हैं। जिससे मरीजों को हर दिन नई चादर मिल सके और वायरस से बचाव हो सके।


स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को नीले रंग की चादर बिछाई जानी चाहिए थी, जबकि अस्पतालों में सफेद रंग की चादर ही बिछी थीं। वहीं, राज्यमंत्री सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आम आदमी से सोशल डिस्टेंसिंग की उम्मीद करते हैं। हालांकि राज्यमंत्री और चिकित्सक इसका पालन करते नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed