फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Dharampal Singh says: Those who cooperate with the meat traders will not be spared

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले: नहीं बख्शे जाएंगे मीट कारोबारियों का सहयोग करने वाले, नहीं चलेगा कोई कमेला 

Sat, 16 Apr 2022 03:48 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Apr 2022 03:48 PM IST
सार

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में कोई कमेला नहीं चलने देगी। गोवंश के भरण-पोषण का खर्च सरकार नहीं उठा पाएगी, इसलिए जनता से सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
Minister Dharampal Singh says: Those who cooperate with the meat traders will not be spared
पत्रकारों से वार्ता करते पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर पशुओं का कटान नहीं होने देगी। मेरठ में मांस कारोबारियों का सहयोग करने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उत्तर प्रदेश में कोई पशु का मेला नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि शहरों की सड़क और खेतों में कोई गोवंश नहीं दिखाई देगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गोवंश का भरण पोषण करने मैं सरकार पूरी तरह सक्षम नहीं है इसीलिए दान स्वरूप जनता से सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को मेरठ के सर्किट हाउस में पहले पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी सरकार गोवंश को संरक्षित करने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक व्यवस्था के सुधार में कृषि का बड़ा योगदान है। इनमें 70% किसान जहां खेती से जुड़े हैं वही बाकी 5% अन्य जैसे पशुपालन मत्स्य पालन आदि कार्यों से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि प्रदेश देश के अन्य प्रदेशों में प्रथम स्थान रखता है। उन्होंने उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में छुट्टा पशु कुछ लोगों ने मुद्दा बनाए थे। जिसको लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने ही चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार 

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल से 5 मई तक सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में गोवंश के लिए भूसा पराली हरा चारा आदि की व्यवस्था के लिए अभियान की शुरुआत की है। सभी गौशालाओं में गोवंश के लिए प्रकाश व्यवस्था पानी और चारे की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सांसद विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर गांव में भूसा बैंक बनाने का काम करें। भूसा बैंक में अधिक से अधिक भूसा इकट्ठा हो इसमें आम जनता का सहयोग भी लें ताकि अधिक से अधिक लोग दान करने का काम करें।

गोचर भूमि होंगी कब्जा मुक्त और उगाया जाएगा हरा चारा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देहात में काफी गोचर भूमि है जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे भी कर लिए हैं। इन सभी भूमियों को कब्जा मुक्त कराने और उस भूमि पर हरा चारा उगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ग्राम पंचायतों की भूमि पर गौशाला बनवाई जाएंगी उन्होंने कहा कि जो गरीब व्यक्ति गाय पालन करना चाहता है उसको प्रत्येक गाय पालने की एवज में प्रति माह 900 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक साल के भीतर उत्तर प्रदेश की किसी सड़क या किसान के खेत में छुट्टा पशु नजर नहीं आएगा।

गौशाला को बनाया जाएगा कमर्शियल
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी गौशालाओं को कमर्शियल बनाया जाएगा। गायों से मिलने वाले दूध दही घी गोबर मूत्र आदि का व्यापार किया जाएगा। गोबर से गैस बनाने के लिए भी कार्य किया जाना है।

हर घर से गाय को मिले पहली रोटी इसकी होगी शुरुआत
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में है प्रत्येक हिंदू परिवार अपनी रसोई से पहली रोटी गाय के नाम निकालता रहा है। सरकार का प्रयास है कि हर घर से बेसहारा गायों के लिए पहली रोटी मिले इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

मंत्री के इर्द-गिर्द घूमते रहे याकूब की फैक्ट्री संचालन के आरोपी
उधर, हापुड़ रोड स्थित अलीपुर जमाना में अवैध रूप से संचालित मिली अल फहीम मीटैक्स कंपनी के आरोपों में घिरे पशु पालन विभाग के चिकित्सक बेखौफ होकर कैबिनेट मंत्री के इर्द-गिर्द घूमते नजर आए।

एक तरफ जहां कैबिनेट मंत्री मीडिया द्वारा किए गए सवालों मैं गिरे हुए थे वही पशु चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने उस समय मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बस यही कहा कि हमारे सब संज्ञान में आ गया है, जो भी इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed