फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Dharampal Singh said that Industrial unit will be established on 89.68 acres of land of spinning mill

Meerut News: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- कताई मिल की 89.68 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी औद्योगिक इकाई

Sat, 25 Mar 2023 09:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Mar 2023 09:37 PM IST
सार

Meerut News : प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कताई मिल की 89.68 एकड़ भूमि पर औद्योगिक इकाई स्थापित होगी।

विज्ञापन
Minister Dharampal Singh said that Industrial unit will be established on 89.68 acres of land of spinning mill
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को मेरठ में एनेक्सी भवन सर्किट हाउस में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनके समाधान का भरोसा दिलाते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के लिए लैंड बैंक की स्थापना करे। उन्होंने बंद पड़ी कताई मिल की 89.68 एकड़ भूमि को औद्योगिक इकाई स्थापना के लिए आवंटित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्यमियों के साथ हैं। उद्योग बढ़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन


इस दौरान वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता और परतापुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव नितिन कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा दी गई भूमि की लीज खत्म की जानी चाहिए। इसके साथ औद्योगिक क्षेत्र की सड़क, नाले निर्माण और मरम्मत के लिए लगभग 27 करोड़ रुपये की राशि दी जाए।
विज्ञापन


बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल और उपाध्यक्ष आकाश मांगलिक ने कहा कि नई सड़क पर ज्वेलरी पार्क का निर्माण किया जाए। यह भूमि नगर निगम द्वारा दी जानी चाहिए। लघु उद्योग भारती के संभाग महासचिव राजकुमार शर्मा ने कहा कि कताई मिल के पास कोतवाल खाते की भूमि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए उपलब्ध कराई जाए। वहीं, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि कोल्ड स्टोर, स्कूल और कॉलेज को उद्योग का दर्जा देते हुए 75 प्रतिशत शुल्क में छूट दी जाए। मेरठ पैकेजिंग इंडस्ट्री के महावीर अग्रवाल ने कहा कि मेरठ विकास प्राधिकरण 143 ग्रामों में नक्शा पास करने की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Husband Exposed: पति को प्रेमिका संग होटल से निकलते देख पत्नी ने खोया आपा, सरेराह जड़े थप्पड़, देखें तस्वीरें

निर्यात सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएं
चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल सहित अन्य ने औद्योगिक विकास एवं अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मेरठ में निर्यात सुविधा केंद्र की स्थापना की जाए। इसके साथ शहर में मैन्युफेक्चरिंग क्लस्टर्स जैसे आभूषण, खेल के सामान, कैंची, खादी खद्दर, चमड़े के सामान, बैंड बाजा आदि स्थापित किए जाएं। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि बैठक में जो समस्याएं उठाई गई हैं, शासन स्तर पर उनका निदान करने का प्रयास किया जाएगा। 

वेदव्यासपुरी में दो लाख गज भूमि पर हो औद्योगिक विकास
चैंबर के उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि वेदव्यासपुरी में काफी जमीन मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा अधिगृहित की गई है। इसमें आवासीय भूखंड आवंटित किए गए। वेदव्यासपुरी में लगभग दो लाख गज जमीन प्राधिकरण की है, वह आवासीय भूखंड से अलग है। आरोप लगाया कि प्राधिकरण आवासीय जमीन बताकर गुमराह कर रहा है। इसे औद्योगिक इकाइयों के लिए प्रयोग किया जाए। चैंबर इससे जुड़े कागजात उपलब्ध करा सकता है।

यह भी पढ़ें: पूर्व पार्षद के प्यार में हुई अंधी: तड़पते रहे जिगर के टुकड़े... पर हत्या होते देखती रही मां, नहीं पसीजा दिल

अब बदल गई है प्रदेश की सूरत
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पहले यूपी की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी, अब पहले नंबर पर यूपी को गिना जाता है। छह वर्षों में प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी से माफिया का सफाया कर प्रदेश की सूरत बदलने का काम किया है। अच्छी कनेक्टिविटी के लिए लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed