फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mini Kamela found walking in Bijauli forest, BJP workers complain to SSP

बिजौली के जंगल में चलता मिला मिनी कमेला, भाजपाइयों ने एसएसपी से की शिकायत

Mon, 08 Nov 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mini Kamela found walking in Bijauli forest, BJP workers complain to SSP
बिजौली के जंगल में चलता मिला मिनी कमेला, भाजपाइयों ने एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव बिजौली के जंगल में रविवार को गन्ने के खेत में मिनी कमेला चलता मिला। मौके पर करीब दर्जन भर गोवंश के अवशेष व रस्सी मिली। सूचना पर क्षेत्र के भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने खरखौदा पुलिस पर निष्क्रियता व साठगांठ का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ किठौर व थाना पुलिस से भाजपा पदाधिकारियों की जमकर झड़प हुई। सीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने पशुपालन विभाग की टीम बुलाकर अवशेषों के नमूने लिए।
रविवार सुबह बिजौली के किसान गोविंदपुरी संपर्क मार्ग पर अपने खेतों में पहुंचे। वहां आवारा कुत्ते पशुओं के अवशेषों को नोचते मिले। किसानों ने गन्ने के खेतों में खोजबीन की तो बिजौली निवासी अशोक त्यागी के गन्ने के खेत में मिनी कमेला चलता मिला। मौके पर करीब दर्जन भर गोवंश के अवशेष, रस्सी आदि पड़ी मिली। सूचना मिलते ही भाजपा के खरखौदा मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी सहित सैकड़ों ग्रामीण व भाजपा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने पुलिस की निष्क्रियता व साठगांठ का आरोप लगाते हुए एसएसपी से बात की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीओ का चार्ज संभाल रहे आईपीएस से भी बात की तथा मौके पर आने की मांग की। सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस से भाजपाइयों की तीखी नोकझोंक हुई। भाजपाइयों ने सीओ किठौर से खरखौदा पुलिस पर पुलिस पर साठगांठ, अपराध छिपाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि नए व पुराने गोवंश के अवशेषों को देखने से लग रहा है कि यहां पर पिछले एक माह से मिनी कमेला चल रहा है। भाजपाइयों ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र बन रहा गोकशी का अड्डा
खरखौदा क्षेत्र में कैली, खड़खड़ी, गोविंदपुरी व बिजौली आदि गांवों में कई बार गोकशी की घटना हो चुकी है। प्रत्येक घटना पर पुलिस अपराधियों को गोली मारकर जेल भेजने की बात कहती है, लेकिन इसके बावजूद गोकशी की घटनाएं क्षेत्र में लगातार हो रही हैं। 15 दिन पूर्व ही गांव खड़खड़ी के जंगल में गोवंश के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने वहां जाना भी उचित नहीं समझा।
हिंदू संगठन व भाजपाइयों में आक्रोश
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के खरखौदा प्रभारी शेखर त्यागी का कहना है कि भाजपा कार्यकाल में भी लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं से क्षेत्र में आक्रोश फैल रहा है। भाजपाइयों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है, इस कारण उनके हौसले बुलंद हैं।

जल्द होगी गिरफ्तारी
मौके पर पड़े गोवंश के अवशेष व अन्य सामान देखकर लग रहा है कि यहां घटना को कई बार अंजाम दिया जा चुका है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -चंद्रकांत मीणा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed