{"_id":"592dcb504f1c1bed1abdbbe0","slug":"milk-van-stike-with-pole-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से टकराई मिल्क वैन, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से टकराई मिल्क वैन, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप के सामने पराग डेयरी से दूध के पैकेट लेकर जा रही मिल्क वैन स्टेयरिंग फेल होने के कारण बिजली के खंभों से टकराकर पलट गई। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मनोज पुत्र चोखेलाल निवासी शिवशक्ति नगर परतापुर स्थित पराग डेयरी की मिल्क वैन पर चालक है। वहीं खत्ता रोड, माधवपुरम निवासी रोहित(24) पुत्र वीरेंद्र हेल्पर है। मंगलवार रात तीन बजे मनोज परतापुर स्थित पराग डेयरी से गाड़ी में दूध के पैकेट लेकर मेरठ में सप्लाई करने जा रहा था। उनके साथ सचिन पुत्र मेहरचंद निवासी अछरौंडा भी था। करीब सवा तीन बजे दिल्ली रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने मिल्क वैन का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे बिजली के खंभों से टकराकर पलट गई। हादसे में हेल्पर रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज और गाड़ी में सवार एक अन्य युवक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों कोे शारदा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर रोहित के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वह दो माह से गाड़ी पर हेल्पर था। रोहित की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन