फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Milk producers learned how to increase milk production

दुग्ध उत्पादकों ने सीखा दूध उत्पादन बढ़ाने का तरीका

Mon, 09 Mar 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Milk producers learned how to increase milk production
दुग्ध उत्पादकों ने सीखा दूध उत्पादन बढ़ाने का तरीका
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

प्रशिक्षण में कुलपति डा. आरके मित्तल ने स्वच्छ दूध का उत्पादन तथा दूध एवं दूध उत्पादों का मूल्यवर्द्धन विषय पर जानकारी दी। विवि एवं अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों ने स्वच्छ दूध उत्पादन, दूध में मिलावट की पहचान, दूध की गुणवत्ता, परीक्षण एवं विभिन्न दूध उत्पादों को बनाने की सरल विधियों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दुग्ध व्यवसायियों को दिया। प्रशिक्षण में पशु पालकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी विस्तार से बताया गया। साथ ही पराग दूध प्रसंस्करण केंद्र परतापुर का भी भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत के लगभग 40 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डा. राजबीर सिंह, डा. पूरन चंद, डा. पंकज कुमार, डा. वीपी सिंह, डा. अखिलेश कुमार, डा. अमित कुमार, डा. अमित कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed