{"_id":"58a566364f1c1bbd5cd83e78","slug":"military-wife-to-rape-two-years-learn-the-full-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी से दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की पत्नी से दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 16 Feb 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
युवती से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फौजी की पत्नी ने पति के दोस्त पर दो साल तक अस्मत लूटने का आरोप लगाया है। अश्लील क्लिप बनाकर धमकाने की भी बात कही है। महिला का कहना है कि एसएसपी के आदेश के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
एक कालोनी निवासी रिटायर फौजी के घर प्रभातनगर निवासी एक व्यक्ति का आना जाना था। वह व्यक्ति उसके पति का दोस्त है। फौजी की पत्नी का आरोप है कि फरवरी 2015 में वह घर पर अकेली थी। तभी वह व्यक्ति आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से क्लिप भी बना ली। होश में आने पर उसने क्लिप दिखाई और कहा कि यदि थाने में या पति से शिकायत की, तो क्लिप को नेट पर डाल देगा। दो साल से वह क्लिप का डर दिखाकर उससे दुष्कर्म कर रहा है। वह उसे एक बार हरिद्वार एक होटल में भी ले गया था। साथ ही उससे एक लाख रुपये भी हड़प लिए थे। 15 दिन पहले उसने आरोपी की पत्नी को पूरे मामले के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी ने उसे घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। महिला का कहना है कि उसने दो दिन पहले एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने टीपीनगर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को वह थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। वह फिर से एसएसपी से मिलेगी।
विज्ञापन