फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   military couple Looted by robbers near police station in moving bus in bijnor

चलती बस में फौजी दंपति के साथ लूटपाट, चालक और यात्रियों ने नहीं की मदद, पुलिस चौकी के पास हुई घटना

Tue, 16 Oct 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Oct 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
military couple Looted by robbers near police station in moving bus in bijnor
लूट का शिकार हुआ फौजी व्यक्ति दाएं - फोटो : अमर उजाला

यूपी के नजीबाबाद में रोडवेज बस स्टेंड के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने चलती बस में फौजी दंपति को लूट लिया। एक लुटेरे को फौजी ने दबोचकर शोर मचाया। परिचालक और रोडवेज में सवार यात्रियों के चुप्पी साधने के कारण लुटेरे बस से कूदकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


मिलाप नगर रुड़की निवासी 70 वर्षीय फौजी सुरेंद्र दत्त शुक्ला अपनी पत्नी विमला देवी के साथ भांजे की शादी में कोटद्वार जा रहे थे। रुड़की से मंगलवार सुबह नौ बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचने के बाद फौजी रेलवे स्टेशन के निकट कोटद्वार जाने के लिए रोडवेज बस स्टेंड पहुंचे। डिपो के बाहर से फौजी अपनी पत्नी के साथ गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस में सवार हुए। 
विज्ञापन


रोडवेज बस में एक साथ काफी यात्री चढ़ गए। फौजी दंपति और कई यात्रियों को बस में बैठने के लिए जगह नहीं मिली। दंपति के अनुसार उनकी अटैची को एक बदमाश ने खोल लिया। इस बीच दंपति ने बदमाश को दबोच लिया। फौजी ने परिचालक और अन्य लोगों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी के अनुसार बदमाश लगभग बीस हजार रुपये, सोने के कुंडल और अंगूठी लेकर फरार हो गये। फौजी ने थाना प्रभारी डीएस धामा को तहरीर दी। रोडवेज परिचालक पर आरोप लगाए गए और कार्रवाई की मांग की गई। सीओ अरुण कुमार सिंह ने चलती बस में हुई घटना के संबंध में जांच का आश्वासन दिया। 


पुलिस चौकी के नजदीक हुई घटना 
चलती बस में बदमाशों ने जिस स्थान पर फौजी को लूटा उसके चंद कदम की दूर रेलवे स्टेशन चौराहे पर पुलिस चौकी है। पुलिस चौकी के निकट ही फौजी की हजारों की नगदी और आभूषण लूट कर बदमाश भाग गए। दिनदहाड़े चलती बस में लूट होने की गुहार लगाने के बाद बस यात्रियों और परिचालक द्वारा साथ न देने से फौजी और उसका परिवार आहत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed