{"_id":"5ebff79aa041f753cc59fc9f","slug":"dm-has-action-against-sdm-in-case-of-fraud-in-the-quarantine-centers-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तहसीलदार के बाद एसडीएम पर गिरी गाज, डीएम ने मांगा था जवाब, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तहसीलदार के बाद एसडीएम पर गिरी गाज, डीएम ने मांगा था जवाब, ये है पूरा मामला
Sat, 16 May 2020 07:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 May 2020 07:54 PM IST
सार
- भोजन टेंडर प्रकरण: एसडीएम सदर अशोक कुमार पर भी गिरी गाज
- तहसीलदार किए थे सस्पेंड, अब एसडीएम को हटाया
- नोडल अधिकारी ने शासन को भेजी थी रिपोर्ट
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद भी खतौली की फर्म अन्नपूर्णा एग्रो को टेंडर छोड़ने के मामले में अब एसडीएम सदर पर गाज गिरी है। तहसीलदार सदर को सस्पेंड करने के बाद डीएम ने एसडीएम सदर अशोक कुमार को भी हटा दिया है। एसडीएम और एडीएम को नोटिस जारी कर दोनों से जवाब मांगा गया था। नोटिस का जवाब मिलने के बाद डीएम ने एसडीएम पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन अमित सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने मजदूरों को भोजन देने के लिए खतौली की अन्नपूर्णा एग्रो को टेंडर छोड़ा था। जिले में आए नोडल अधिकारी आरएन यादव के सामने चरथावल के क्वारंटीन सेंटर पर निरीक्षण के दौरान मजदूरों ने समय पर भोजन नहीं मिलने और गुणवत्ता अच्छी नहीं होने की शिकायत की थी। भोजन वितरण करने वाले फर्म अन्नपूर्णा की जांच हुई तो पता लगा कि 20 फरवरी 2020 को उसका रजिस्ट्रेशन ही समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेपटरी हुई जिंदगी... जेब में पैसे नहीं, आंखों में सिर्फ आंसू, मजदूरों ने बयां की अपने दर्द की कहानी
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। शासन से जवाब तलब होने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने समिति के सदस्य तहसीलदार सदर पुष्करनाथ चौधरी को सस्पेंड कर दिया, दूसरे सदस्य एसडीएम सदर अशोक कुमार एवं अध्यक्ष एडीएम प्रशासन अमित सिंह को नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब मिलने के बाद डीएम ने शनिवार को एसडीएम सदर अशोक कुमार को हटा दिया। उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर दीपक कुमार को तहसील सदर का एसडीएम बनाया है। अशोक कुमार को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/