फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Methods suggested to farmers to increase sugarcane production.

Meerut News: गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को बताए तरीके

Mon, 24 Aug 2026 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Methods suggested to farmers to increase sugarcane production.
दौराला - मंडौरा गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को जानकारी देते वैज्ञानिक। स्रोत : स्व
दौराला। मंडौरा गांव में सोमवार को आईसीएआर-राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी गन्ना आधारित समेकित नाशीजीव प्रबंधन मॉडल गांव विकास परियोजना के तहत हुई। अध्यक्षता प्रधान वैज्ञानिक डॉ. श्रवण मनभर हलधर और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीएन मीना ने की।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने में लगने वाले प्रमुख रोगों और कीटों से बचाव की आधुनिक व पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्राइकोडर्मा और बैसिलस के मिश्रित प्रयोग से मिट्टी और बीज जनित रोगों से गन्ने की जड़ों व तनों की सुरक्षा की जा सकती है। नीम तेल, फेरोमोन ट्रैप और ट्राईकोकार्ड के इस्तेमाल के बारे में भी किसानों को बताया गया। किसानों को कंसोर्टिया, ट्राईकोकार्ड और नीम तेल का वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रगतिशील किसान एवं उत्तर प्रदेश सरकार से सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार प्राप्त वेदवर्त आर्य के निवास पर हुआ। आर्य ने किसानों से आईपीएम तकनीक अपनाकर गन्ने की पैदावार और गुणवत्ता बढ़ाने के अनुभव साझा किए। वैज्ञानिकों ने मंडौरा को आईपीएम मॉडल गांव के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed