फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meter readers threatened to go on strike to demand remuneration and reinstatement

मानदेय और बहाली की मांग के लिए मीटर रीडरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Thu, 04 Sep 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Meter readers threatened to go on strike to demand remuneration and reinstatement
सरधना। उपखंड सरधना में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी मांग पूरी करने के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

मीटर रीडरों ने आरोप लगाया कि उपखंड में बिलिंग कार्य कर रहे कपिल मीटर रीडर और एक सुपरवाइजर को कार्य से निष्कासित कर दिया गया है। यह अनुचित है। उन्होंने कपिल की बहाली की मांग करते हुए अन्य लंबित मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में मीटर रीडरों का मानदेय 10 से 15 तारीख तक मिल जानी चाहिए। प्रत्येक माह मानदेय की स्लिप प्रदान की जाए। पीएफ और ईएसआई की राशि नियमित रूप से हर महीने जमा की जाए।
विज्ञापन

निष्कासित मीटर रीडर कपिल को पुनः बहाल किया जाए। मीटर रीडरों का कहना है कि जब तक कंपनी द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। वे सभी हड़ताल पर रहेंगे और बिलिंग का कार्य बंद रहेगा। इस दौरान जॉनी, पंकज त्यागी, अजय, भूपेंद्र, आरिफ, दीपक, विकास सोम, सुनील शर्मा, सचिन, मनोज, सुरेंद्र, संदीप, अक्षय कुमार, राजकुमार और संदीप गौतम आदि मीटर रीडर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed