फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meteorite Dust Luxury Watches Trending in Wedding Season, Stocks Sold Out in Meerut

दूल्हों के लिए बेशकीमती घड़ियां: शादी सीजन में उल्कापिंड की राख से बनी वॉच की मांग, आते ही स्टॉक खत्म

Sat, 01 Nov 2025 11:43 AM IST
डिंपल सिरोही आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Nov 2025 11:43 AM IST
सार

मेरठ के बाजारों में वेडिंग सीजन में लग्जरी और लिमिटेड एडिशन घड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। दूल्हों के लिए उल्कापिंड (टूटते तारे की राख) से बनी विशेष घड़ियां आते ही बिक जा रही हैं। कई ग्राहक एडवांस में बुकिंग करा रहे हैं।

विज्ञापन
Meteorite Dust Luxury Watches Trending in Wedding Season, Stocks Sold Out in Meerut
घड़ियों की मांग बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कभी समय के लिए प्रयोग की जाने वाली घड़ी अब फैशन का हिस्सा बन गई है। इस बार शुरू हुए शादियों के सीजन में विशेष घडि़यां तेजी से खरीदी जा रही हैं और स्टॉक आने के साथ ही खत्म हो जा रहा है।   इस बार दूल्हों के लिए कंपनियों ने उल्का पिंड (टूटते तारे की राख )से निर्मित घड़ी को बाजार में उतारा है।  

विज्ञापन


महंगी होने के बावजूद घड़ी का स्टॉक खत्म हो गया है। जबकि दुल्हनों की ओर से अपने होने वाले पति के लिए इस घड़ी की अधिक मांग है और एडवांस में बुकिंग भी करा दी है। वहीं, एक अन्य कंपनी का स्पेशल एडिशन बाजार में उतारा गया है। दोनों कंपनियों के स्टॉक आते ही उनको खरीद लिया। एक से 8 लाख की 16 घड़ियों को खरीदा गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टीस दे रहीं ध्वस्तीकरण की यादें: चैन छीन रहा मलबा, नेताओं पर बरसीं महिलाएं, पूछा-दुकानें टूटीं तब कहां थे?

विज्ञापन
विज्ञापन

घड़ी विक्रेता विजय दीवान ने बताया कि स्विस घड़ियां अपनी क्राफ्टमैनशिप और हेरिटेज के लिए शहर में अलग पहचान रखती हैं। अब जापानी ब्रांड्स की भी मार्केट में मांग बढ़ी है। जापान की घड़ी सटीकता, टेक्नोलॉजी और कीमत के कारण पसंद  हैं। अब भारतीय कंपनियों ने लोगों को दिलों को छूकर ब्रांड प्रस्तुत किए हैं। ऐसे में मांग चरम है। ग्राहकों को जो चाहिए वह उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 
 

बाजार में 40 प्रतिशत  तक बिक्री बढ़ी
घड़ी की कुछ दिन में 40 प्रतिशत बिक्री बढ़ी है। इसका मुख्य कारण सहालग है। पहले 5 हजार तक और अब 50 हजार रुपये कीमत वाली घड़ी लोग खरीद रहे हैं। वर्किंग, प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स लिमिटेड एडिशन मॉडल्स आदि इनको पसंद कर रहे है।   -पुनीत शर्मा, व्यापारी। 

लिमिटेड एडिशन घड़ियों और प्रीमियम ब्रांड्स की मांग भी आसमान छू रही है। स्थानीय बाजार में दो मुख्य कंपनियों की सबसे अधिक मांग है। प्री बुकिंग पर ही प्रोडेक्ट मंगाए जा रहे है। -ऋषि कुमार, घड़ी विक्रेता। 

स्टेटस सिंबल बनी घड़ी
बेगमपुल पर घड़ी खरीदने पहुंचे विवेक त्यागी ने बताया कि स्विस घड़ियां स्टेटस सिंबल है। लेकिन जापान मॉडल्स वैल्यू फॉर मनी देते है। देवेंद्र ने बताया कि हाल ही में उन्होंने 2.5 लाख की महंगी घड़ी खरीदी है। 

वेडिंग सीजन में लग्जरी घड़ियों की मांग
घड़ी के बढ़ते क्रेज में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। इंस्टाग्राम और यू ट्यूब पर वॉच रिव्यू देखकर लोग इन ब्रांड्स की ओर आकर्षित हो रहे है। त्योहार और शादियों के चलते घड़ी गिफ्ट कल्चर में भी आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed