फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Met the AD (Basic) and apprised him of the issues.

Meerut News: एडी बेसिक से मिलकर बताई समस्याएं

Mon, 20 Jul 2026 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Met the AD (Basic) and apprised him of the issues.
प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने रखी कई समस्याएं
विज्ञापन

- बीईओ की कमी, एनपीएस, सीसीएल और वेतन संबंधी मुद्दों पर वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी के नेतृत्व में सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने सहायक शिक्षा निदेशक के समक्ष खंड शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पदों के कारण होने वाली समस्याएं बताई।बताया कि नवंबर 2025 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) का विवरण दर्ज नही हुआ है। बाल देखभाल अवकाश (सीसीएल) के प्रकरणों का समय पर निस्तारण न होने, अनुपस्थित पाए जाने पर बिना समुचित प्रक्रिया अपनाए सीधे वेतन रोकने का मुद्दा उठाया। बागपत के बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 425 विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोकने की शिकायत की।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में पूर्व मंडल मंत्री अशोक शर्मा, गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, बागपत के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिलामंत्री राजकुमार शर्मा, मेरठ महानगर अध्यक्ष मधुसूदन कौशिक, महानगर मंत्री विनीत गुप्ता तथा हापुड़ के जिलामंत्री नीरज हेमराज सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed