{"_id":"69889cd05e2603e0c9061361","slug":"message-of-unity-and-values-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111304-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एकता और संस्कारों का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एकता और संस्कारों का दिया संदेश
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव डाहर में हिन्दू सम्मेलन में शामिल अतिथि। संवाद
संघ शताब्दी वर्ष पर डाहर गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव डाहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्षता सरपंच राजपाल ने की। मुख्य अतिथि महाराज चिन्मयानंद बापू एवं जिला प्रचारक दीपक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
महाराज चिन्मयानंद बापू ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता, संस्कार और सेवा भाव में निहित है। जब तक समाज संगठित रहेगा तब तक राष्ट्र मजबूत रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में संस्कार, संयम और सेवा को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। जिला प्रचारक दीपक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले सौ वर्षों से समाज को जोड़ने, राष्ट्रभक्ति जागृत करने और सेवा कार्यों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने का कार्य कर रहा है। संचालन संजय ने किया। इस दौरान रोहित कुमार, मुकेश शास्त्री, शुभम, लोकेंद्र, विक्रम, सचिन, कानूमल जैन, राकेश, रघुवर दयाल मौजूद रहें।