फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of self-respect, unity and nationalism given in Hindu Mahapanchayat

Meerut News: हिंदू महापंचायत में दिया आत्मगौरव, एकता और राष्ट्रभाव का संदेश

Fri, 13 Feb 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Message of self-respect, unity and nationalism given in Hindu Mahapanchayat
गॉडविन कॉलोनी बागपत रोड पर आयोजित विराटहिंदू सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि व मंच पर मौजूद
बागपत रोड स्थित गॉडविन कॉलोनी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में आत्मगौरव, एकता और राष्ट्रभाव का सशक्त संदेश दिया गया। दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में हिंदू समाज को संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया गया। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर उठा।
विज्ञापन

आरएसएस के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र कार्यवाह प्रमोद ने संगठन की 100 वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी इस देश को आर्यावर्त और बाद में भारतवर्ष कहा जाता था लेकिन अंग्रेजों ने इंडिया नाम प्रचलित कर भारतीयों को उनके गौरवशाली इतिहास से दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, एक समय था जब लोग स्वयं को हिंदू कहने में संकोच करते थे, लेकिन आज देशवासी गर्व से कहते हैं कि मैं हिंदू हूं। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे जामवंत ने हनुमान को उनके पुरुषार्थ का बोध कराया, उसी प्रकार संघ समाज को उसकी शक्ति का स्मरण करा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज (देवबंद महाकालेश्वर आश्रम) ने धर्म अध्ययन को आवश्यक बताते हुए कहा कि हमारी संस्कृति एकता और समरसता का संदेश देती है। उन्होंने जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित रहने का आह्वान किया। सनातनी प्रवक्ता मीनाक्षी सहरावत ने कहा कि अपनी जड़ों से जुड़ाव ही राष्ट्रबोध को सशक्त करता है। सम्मेलन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भूपेंद्र, विवेक, दिनेश, मनीष, अंकुर, राहुल, मोहित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed