फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of patriotism given through tricolor rangoli

तिरंगा रंगोली से दिया देश प्रेम का संदेश

Fri, 08 Aug 2025 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Message of patriotism given through tricolor rangoli
सीसीएसयू के चित्रकला विभाग में बनाई गई ऑपरेशन सिंदूर पर रंगोली
मेरठ। हर घर के तिरंगा अभियान के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग द्वारा तिरंगा रंगोली का आयोजन किया गया। तिरंगा रंगोली में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे पर आधारित सुंदर आकृतियां सजाकर वृहद रंगोली बनाई गई। रंगोली में तिरंगे को महत्व व सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ रंगोली के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि तथा देश की सीमा के प्रहरी सैनिकों को नमन किया गया। सैनिकों के लिए राखियां भी प्रतिभागियों के द्वारा बनाई गई। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रो. नीलू जैन व समन्वयक केके शर्मा द्वारा तिरंगे पर केंद्रित रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. अलका तिवारी ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तिरंगा रंगोली सार्वजनिक स्थल पर बनाई गई है। तिरंगे पर केंद्रित रंगोली ने जनसमूह को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा समस्त नागरिकों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed