फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of environmental protection given through speech and poster

Meerut News: भाषण और पोस्टर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 28 Nov 2025 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given through speech and poster
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को ईको रेस्टोरेशन और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते पोस्टर बनाए। कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब सहप्रभारी डॉ. कुमकुम राजपूत, गौरी गोयल व एनसीसी प्रभारी प्रो. लता कुमार ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका, द्वितीय स्थान पर नम्रता व तृतीय स्थान पर गुलफ्शा रही। निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. मंजू रानी और राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. निरुपमा सिंह रहीं।
विज्ञापन

एनसीसी इकाई व 22 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कैडेट अनुराधा, द्वितीय स्थान पर कैडेट मानविका और तृतीय स्थान पर कैडेट अंशु रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो. स्वर्णलता कदम और डॉ. मनीषा भूषण रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने एनसीसी इकाई को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी। आयोजन में 29 कैडेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed