{"_id":"68efa1b792bf2296570a002d","slug":"meritorious-students-were-awarded-at-the-investiture-ceremony-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110417-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अलंकरण समारोह में मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अलंकरण समारोह में मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत
विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री दिनेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित अलंकरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया।
बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं की टॉपर रही गौरांशी गोयल को 11 हजार रुपये, आयशा को 5100 रुपये व प्रिंस राणा को 2100 रुपये का चेक दिया गया। साइंस वर्ग में कक्षा 12वीं में प्रथम रहे सात्विक रस्तोगी को 11 हजार, द्वितीय रही मनस्वी वर्मा को 5100 और तृतीय रही फातिमा मेहताब को 2100 रुपये का चेक दिया।
कॉमर्स में प्रथम रहे अविरल जैन को 11 हजार, द्वितीय रही आरती को 5100, तृतीय रही उजैसा गुप्ता को 2100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। कला वर्ग में अंशिका चौधरी को 11 हजार, अक्षरा रस्तोगी को 5100 और माही वर्मा को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा पांचवीं की आराध्या गुप्ता को सम्मानित किया।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल से निकले उन विद्यार्थियों को 5100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया जो नीट, आईआईटी जैसी प्रतियोगिताओं में सफलता पाकर ख्याति प्राप्त संस्थानों में शिक्षा ले रहे हैं। इनमें यश अग्रवाल, सात्विक रस्तोगी, रिजवान, रितिका जैन, अनाबिया, शिवानी और कार्तिक अग्रवाल शामिल रहे। संचालन छात्रा जुबीया, मरियम रिजवी, हरप्रीत और आयुष्मा ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, प्राचार्या डाॅ. शक्ति साहनी, पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान उपस्थित रहे।