फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meritorious students were awarded at the annual function.

Meerut News: वार्षिक उत्सव में मेधावियों को पुरस्कृत किया

Fri, 27 Feb 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were awarded at the annual function.
खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पुरस्कृत हुए बच्चे(संस्थान)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्ब में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह की अध्यक्षता में दसवां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रमोद कुमारी, (सेवानिवृत्त) प्राचार्य राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालयों कांधला व विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरीश तोमर स्त्री रोग विशेषज्ञ सामुदायिक केंद्र कांधला रहीं।

आयोजन डॉ. रचना बालियान और सांस्कृतिक परिषद प्रभारी डॉ. सुमन सिंह ने किया। डॉ. रचना बालियान ने महाविद्यालय की सत्र 2024-25 की प्रगति व उपलब्धि का प्रस्तुतीकरण किया। मुख्य रूप से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता सूची विज्ञान संकाय 2024-25 में छात्रा खुशी द्वारा दूसरा स्थान एवं जोया हुमेरा द्वारा तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, राजस्थानी नृत्य, अर्थशास्त्रीय एकल नृत्य, पंजाबी नृत्य, मराठी नृत्य, देशभक्ति नृत्य, होली नृत्य, मिशन शक्ति अभियान नृत्य आदि प्रस्तुत किया। परीक्षा में कला संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रा राखी, विज्ञान संकाय की खुशी और वाणिज्य संकाय की छात्रा नित्या त्यागी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ रेंजर्स का अवार्ड पलक को प्रदान किया गया। सभी विभागों की विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed