फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meritorious students received bicycles on Raksha Bandhan.

Meerut News: रक्षाबंधन पर मेधावी छात्राओं काे मिलीं साइकिलें

Fri, 28 Aug 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students received bicycles on Raksha Bandhan.
गड़ीना में आयोजित छात्रा सम्मान समारोह में सपा विधायक अतुल प्रधान को राखी बांधती छात्राएं। साथ
फलावदा। क्षेत्र के गांव गड़ीना में शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा विधायक अतुल प्रधान, सीमा प्रधान और जाट इंटर कॉलेज बड़ौत की प्रोफेसर रंजीता बैंसला ने कक्षा छह से 12वीं तक की 550 मेधावी छात्राओं को साइकिलें और रक्षाबंधन का विशेष उपहार देकर सम्मानित किया।विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि बहनों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का स्मरण करते हुए कहा कि यदि बहन-बेटी शिक्षित होगी तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया है। छात्राओं ने विधायक अतुल प्रधान को तिलक लगाकर राखी बांधी कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने साइकिल और उपहार पाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रंजीता बैंसला, प्राची प्रधान, सोमपाल सैनी, मास्टर गोविंद प्रधान, मास्टर महेंद्र जाटव, मास्टर बालकराम, गोपीचंद सैनी, सपा नेता मोहित तोमर, विजय चौधरी, दीपचंद सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed