फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meritorious students honored in the School Chalo Abhiyan and Annual Function

Meerut News: स्कूल चलो अभियान व वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Thu, 02 Apr 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored in the School Chalo Abhiyan and Annual Function
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना/रोहटा। प्राथमिक विद्यालय सलावा-एक में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव के साथ सत्र का परीक्षा परिणाम अभिभावकों की उपस्थिति में वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान डॉ. राजकुमार दहिया, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सोनिया और प्रधानाध्यापिका गीता सचदेवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बाल वाटिका से कक्षा पांच तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। परिधि, अवनी, रौनक, वैष्णवी, गुड्डू, अनसूया, प्रेरणा, मोनिका और मानसी सहित 18 बच्चों को स्कॉलर बैज प्रदान किए गए। सर्वाधिक उपस्थिति के लिए शान मोहम्मद, परिधि, शिवा, परी और वैष्णवी को सम्मानित किया गया, जबकि प्रेरणा सोम को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर छात्रा घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-अभिभावक बैठक भी आयोजित की गई। संचालन में रश्मि सिंह, संगीता कौशिक, डिंपल और एकता मेहरोत्रा का सहयोग रहा।

रोहटा क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल नंबर-दो पूठखास में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं परीक्षा परिणाम कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महेश राणा और मनीष राणा रहे। इस दौरान नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र अंशु रंजन और हर्ष को सम्मानित किया। वार्षिक परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed