फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meritorious students awarded

मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया

Sat, 25 Jan 2020 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
meritorious students awarded
जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में बालिकाओं को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को विद्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस समाज में बालिकाओं के साथ भेदभाव के खिलाफ एक सरकारी अभियान है। जिसे सामाजिक स्वरूप देकर जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने कहा कि भारत में बिगड़ते लिंगानुपात, नारी शोषण, अशिक्षा, नारी असुरक्षा के खिलाफ समाज को जागृत कर नारी को समाज में पुरुषों के समान अधिकार एवं संरक्षण प्रदान करना है। जिससे नारी समाज की प्रगति में शत-प्रतिशत शक्ति लगाकर समाज को संस्कारित एवं समझदार बनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकें। हमें नारी का पुराना गौरव लौटाना होगा। नारी किसी भी राष्ट्र का गौरव, सम्मान एवं अभिमान है। जब मेरे भारत की प्रत्येक बालिका शिक्षित होगी तभी भारत का प्रत्येक बालक शिक्षित बनेगा। डॉ. जयभगवान सिंह ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि जब किसी राष्ट्र की बालिका शिक्षित होंगी तभी वह उस राष्ट्र के आर्थिक समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। वहां संस्कार, उन्नति व समृद्धि होती है। शिक्षकों का यह पुनीत कर्तव्य है कि बालिकाओं को शिक्षित बनाने में शत-प्रतिशत योगदान दें। इसके बाद ही भारत का स्वर्णिम गौरव पुन: स्थापित होगा। भारत सतयुगी संस्कृति की ओर अग्रसर होगा। मंच का संचालन शशिभूषण ने किया तथा छात्र-छात्राओं में यशी, पायल, खुशी, पलक, राहुल, सौरव आदि ने सराहनीय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed