{"_id":"6a55067d32c77da374093b96","slug":"meritorious-female-students-honored-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106130-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेधावी छात्राओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
Mon, 13 Jul 2026 09:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
13 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा निभा रहे मोहन सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहन सैनी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।
मोहन सैनी ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की 13 छात्राओं की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं और उनकी फीस जमा कराते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे हैं, लेकिन समाज की हर बेटी उनके लिए अपनी बेटी के समान है। बेटियों की शिक्षा में सहयोग करना उनके लिए सेवा का कार्य है।
कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ने वाले बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि वही देश का भविष्य हैं। कार्यक्रम में अर्चना सैनी, मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, जितेंद्र, जय सिंह, यादराम, दिग्विजय, राजेंद्र, दीपक, शिवम, रामकुमार आदि मौजूद रहे।