फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merit of UG-PG and Law will be ready till nine

यूजी-पीजी और लॉ की मेरिट नौ तक होगी तैयार

Fri, 05 Sep 2025 05:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Merit of UG-PG and Law will be ready till nine
- यूजी-पीजी में 11 और विधि पाठ्यक्रम में 12 सितंबर तक हो सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में 11 सितंबर और विधि पाठ्यक्रम में 12 सितंबर से प्रवेश शुरू होंगे। बता दें कि यूजी में चौथी, पीजी में दूसरी एवं एलएलबी की पहली मेरिट नौ सितंबर तक तैयार की जाएगी। कॉलेज एवं विभाग लॉगइन आईडी से पंजीकृत छात्रों का डाटा डाउनलोड कर यह प्रक्रिया पूरी करेंगे।
कैंपस के विभाग नौ सितंबर को चयनित छात्रों को शुल्क जमा करने का लिंक भेजेंगे, जबकि कॉलेज इसी तिथि को ऑफर लेटर देंगे। कॉलेज नौ को ऑफर लेटर भेजेंगे और इन्हें स्वीकार करने वाले छात्रों को 10-12 सितंबर तक प्रवेश देंगे। कैंपस और कॉलेज 10-11 सितंबर को शुल्क जमा कर चुके और ऑफर लेटर कंफर्म करने वाले छात्रों के प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में भी नौ सितंबर को मेरिट जारी होगी और प्रवेश 10-11 सितंबर को होंगे। एडेड-राजकीय कॉलेज भी यूजी में स्पोर्ट्स कोटे की पांच फीसदी सीटें छोड़कर चौथी कट ऑफ तैयार करेंगे। वहीं, विवि ने बीएससी कृषि ऑनर्स प्रथम एवं पंचम सेमेस्टर में विभिन्न कॉलेजों के रुके हुए परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आज से विवि वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed