फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merit list for first-year B.P.Ed. released; admissions to begin from the 22nd.

Meerut News: बीपीएड प्रथम वर्ष की वरीयता सूची जारी, 22 से प्रवेश

Thu, 15 Oct 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Merit list for first-year B.P.Ed. released; admissions to begin from the 22nd.
23 से 30 अक्तूबर तक प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश का अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू ने बीपीएड प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए औपबंधिक वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सूची तैयार की गई है। वरीयता सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को 22 अक्तूबर तक संबंधित महाविद्यालय, संस्थान या विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश लेना होगा।
23 से 30 अक्तूबर तक प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन की प्रति, सभी आवश्यक दस्तावेज की छायाप्रति और मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं लेने वाले वरीयता सूची के अभ्यर्थियों का दावा स्वतः समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच करें। यह सुनिश्चित करना होगा कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की शैक्षणिक एवं अन्य निर्धारित अर्हताएं पूरी करते हों। निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित महाविद्यालय या संस्थान की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed