{"_id":"6aba5f3c54a33b18be0323b2","slug":"mercury-drops-due-to-intermittent-rain-over-the-past-three-days-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113571-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से गिरा पारा
विज्ञापन
सोमवार को दुपहर के समय शुरु हुई बारिश व आसमान में बादलों के कारण छाया अंधेरा। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहे मौसम के बदलाव ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तीसरे दिन भी दोपहर के बाद से लेकर देर शाम तक आसमान में घने काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
लगातार तीन दिनों से हो रही वर्षा के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अचानक बढ़ी ठिठुरन के कारण लोगों के घरों में चल रहे एसी और कूलर पूरी तरह बंद हो गए हैं। लोगों को अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। शाम के वक्त लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहां सड़कें निर्माण आदि के लिए उखड़ी हैं, वहां कीचड़ होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों की चिंताएं गहरा गई हैं।