फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   merath Vikas pradhikaran ke adhikariyon Se mile sanyukt Vyapar Sangh padadhikari

Meerut News: 16,726 संपत्तियों की सूची और सत्यापन प्रक्रिया सार्वजनिक करे मेडा

Sat, 03 Oct 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
merath Vikas pradhikaran ke adhikariyon Se mile sanyukt Vyapar Sangh padadhikari
... संयुक्त व्यापार संघ ने मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, पुनर्वास की स्पष्ट योजना बनाने का आग्रह
विज्ञापन

... नवीन गुप्ता बोले कार्रवाई से पहले व्यापारियों को दस्तावेज प्रस्तुत करने और पक्ष रखने का मिले अवसर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
सेंट्रल मार्केट और जोन ए में चिह्नित 16,726 संरचनाओं को लेकर संयुक्त व्यापार संघ ने शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। संघ ने अपना स्पष्ट संदेश देते हुए प्रत्येक संपत्ति की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने के साथ सर्वेक्षण और अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया स्पष्ट करने के लिए कहा। ज्ञापन में कहा गया कि जोन ए में 12,907 आवासीय, 874 आवासीय एवं गैर आवासीय मिश्रित और 2,945 गैर आवासीय संरचनाएं चिह्नित हैं।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और विधि के शासन का सम्मान है। कार्रवाई की प्रक्रिया में प्रभावित नागरिकों, व्यापारियों, संपत्ति स्वामियों और कर्मचारियों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक संपत्ति का पता, भवन संख्या, क्षेत्रफल, वर्तमान उपयोग और सर्वेक्षण में दर्ज स्थिति सार्वजनिक की जाए। साथ ही स्वीकृत मानचित्र, निर्माण अनुमति और अन्य अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन

महामंत्री संजय जैन ने कहा कि व्यापारियों और संपत्ति स्वामियों को पुराने अभिलेख, मानचित्र और अनुमति पत्र प्रस्तुत करने का अवसर देने, तथ्यात्मक त्रुटि मिलने पर पुनः सत्यापन की व्यवस्था करने तथा सर्वेक्षण टीमों और उनकी रिपोर्ट का विवरण उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि जोन बी, सी और डी में प्रस्तावित सर्वेक्षण की प्रक्रिया भी स्पष्ट करने को कहा गया।
उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यापारिक स्थान, किराया या लीज की शर्तों और आवंटन की पारदर्शी नीति तय करने की मांग की।
व्यापारी नेता संजीव रस्तोगी और मनीष शर्मा ने कहा कि कार्रवाई के दौरान दुकानों के सामान, मलबा, यातायात और जनसुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों की संख्या का वास्तविक आकलन करें। व्यापारियों को न्याय मिलना चाहिए।
संगठन मंत्री संजीव जिंदल और विकास गिरधर ने कहा कि उल्देपुर क्षेत्र में न्यायिक आयोग के समक्ष आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने और एमडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में अधिकारियों व व्यापारियों के प्रतिनिधियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया। ज्ञापन देने वालों में आपार मेहरा, अनुज सिंघल, सुनील रिठानी, विकास गिरधर और सुधांशु पराशर रहे।

...शास्त्रीनगर और सूरजकुंड में घर दुकान पर लगाए काले झंडे
मेरठ। सूरजकुंड व्यापार संघ अध्यक्ष अनुज सिंघल के नेतृत्व में बाजार में काले झंडे लगाए गए। अनुज सिंगला ने कहा कि हमारी पूरी टीम लोगों को जागरुक कर रही है। उधर, संयुक्त मेरठ बचाव संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को के ब्लॉक, शास्त्रीनगर में हर घर काला झंडा, हर दुकान काला झंडा अभियान चलाया गया। समिति अध्यक्ष रवींद्र गुज़र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घरों और दुकानों पर काले झंडे लगाए। अभियान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू राम जाटव, ओम प्रकाश पाल, पवन बंसल, मोनू लाला, जय भगवान शर्मा, तरुण गोयल, कमलजीत सिंह और अशोक डगर आदि शामिल रहे। उधर इंदिरा गांधी चौक के व्यापारियों ने भी दुकानों पर काले झंडे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed