{"_id":"5d53263b8ebc3e6d06303f0a","slug":"memu-passing-through-meerut-on-august-15-will-be-interrupted-meerut-news-mrt438200313","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त पर मेरठ से गुजरने वाली मेमू रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त पर मेरठ से गुजरने वाली मेमू रहेगी बाधित
Wed, 14 Aug 2019 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों की सुरक्षा के चलते रेल यातायात सुबह 6:45 से 8:30 बजे तक बाधित रहेगा। दिल्ली जंक्शन से शाहदरा के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी। इस दौरान ट्रेनों को मेरठ से गाजियाबाद के बीच रोककर चलाया जाएगा। इसमें मेरठ से गुजरने वाली सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन मेमू को गाजियाबाद स्टेशन पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
यह ट्रेन सहारनपुर से सुबह 4:25 बजे चलकर 6:35 बजे सिटी स्टेशन पहुंचती है। इस कारण यह ट्रेन बाधित रहेगी। वहीं, अन्य रूटों से इस समय दिल्ली जंक्शन को आने वाली ट्रेनों की सूची को रेलवे ने जारी कर दिया है। इन सूची में मसूरी एक्सप्रेस, सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, शामली-दिल्ली जंक्शन, अवध असम एक्सप्रेस, हापुड़ शटल प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन