{"_id":"6a2827adf3a4f1c5270f765e","slug":"memorandum-submitted-to-the-deputy-sugarcane-commissioner-regarding-the-problems-of-sugarcane-farmers-meerut-news-c-73-1-mct1008-107467-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना किसानों की समस्याओं के बारे में उप गन्ना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना किसानों की समस्याओं के बारे में उप गन्ना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ मंडल की विभिन्न गन्ना समितियों एवं चीनी मिल समितियों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र प्रमुख के नेतृत्व में उप गन्ना आयुक्त मेरठ मंडल को ज्ञापन सौंपा और गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में किसानों ने कहा कि गन्ना समितियों द्वारा कराए जाने वाले सड़क निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित कर दिए गए हैं। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों की चकरोड और खड़ंजा मार्गों का निर्माण कार्य पुनः समितियों के माध्यम से कराया जाए। इसके अलावा मेरठ मंडल में गन्ना शोध केंद्र एवं मिट्टी परीक्षण केंद्र स्थापित करने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने प्रत्येक गन्ना किसान का पांच लाख रुपये का बीमा कराने और कृषि यंत्रों, कीटनाशकों और ह्यूम पाइप पर 50 प्रतिशत अनुदान देने की मांग की।
साथ ही चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित 14 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में गन्ने में बढ़ रहे कीट प्रकोप को देखते हुए चीनी मिलों के माध्यम से अनुदानित दरों पर कीटनाशक उपलब्ध कराने और प्रभावित क्षेत्रों में दवा छिड़काव कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजकुमार चौधरी, दीपक राणा, जितेंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, टोनी कुमार सहित कई किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।