फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum submitted to CMO regarding negligence in operation

Meerut News: ऑपरेशन में लापरवाही के मामले में सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Apr 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to CMO regarding negligence in operation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सिवाया टोल प्लाजा स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही के मामले में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (रोहटा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि रोहटा क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी नीरज कुमार ने अपने पिता वेद प्रकाश शर्मा को 20 अप्रैल को पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद पित्त की थैली में पथरी बताकर ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन बीच में ही छोड़ दिया गया और मरीज के शरीर पर 10 से 15 टांके लगा दिए गए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। पीड़ित पक्ष ने थाना दौराला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई थी। भाकियू रोहटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएमओ से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed