फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum submitted against demolition of Jain temple in Mumbai and terrorism

मुंंबई में जैन मंदिर तोड़ने और आतंकवाद के विरोध में ज्ञापन दिया

Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against demolition of Jain temple in Mumbai and terrorism
सरधना। मुम्बई में मंदिर ध्वस्त करने और आतंकी हमले के विरोध में ज्ञापन देते जैन समाज के लोग। संव
सरधना। मुंबई के विले पार्ले में जैन मंदिर ध्वस्त किए जाने से सकल जैन समाज में आक्रोश है। जैन मंदिर तोड़ने पर विरोध जुलूस निकाल कर सकल जैन समाज ने मंदिर तोड़ने वाले अधिकारियों को निलंबित करने और मंदिर का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि मुंबई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस, बीएमसी अधिकारियों की ओर से अमानवीय व्यवहार किया गया। शुक्रवार को नगर व क्षेत्र के जैन समाज के लोग तहसील परिसर पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि मुंबई महा नगरपालिका के एक अधिकारी द्वारा 16 अप्रैल की सुबह विले पार्ले पूर्व स्थित जैन मंदिर को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इससे करोड़ों जैन श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरा प्रहार हुआ है। मंंदिर के पवित्र ग्रंथों को सड़क पर फेंक दिया गया। पूज्य तीर्थंकरों की मूर्तियों का अपमान किया गया। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

वहीं, जैन समाज के लोगों ने एक ज्ञापन पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में भी प्रधानमंत्री के नाम देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सरधना व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन, राजीव जैन, मानिक चंद, पंकज टाली, नमन जैन, प्रियंका जैन, नेहा टाली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed